रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में एक तरफ जहां लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी, वहीं अब एक बार फिर ठंड कहर भरपाने वाला है। मौसम विभाग से सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ में फिर हवा की दिशा बदलेगी, जिसके चलते आयने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा और उत्तर से आने वाली हवा परिवर्तित होकर प्रदेश में ठंड का एहसास कराएगी। फिलहाल तापमान में वृद्धि का दौर जारी है।

जानिए कुछ शहरों का तापमान :-
- रायपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
- दुर्ग और बिलासपुर का पारा 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
- महासमुंद में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज


