CG – मोस्ट वांटेड महिला नक्सली को NIA ने किया गिरफ्तार: टेकलगुड़ा मुठभेड़ में 22 जवान हुए थे शहीद… 35 से ज्यादा हुए थे घायल… मुठभेड़ में पुलिस पार्टी पर फायरिंग में महिला नक्सली माडकम उंगी भी थी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक अच्छी खबर आ रही है। NIA की टीम ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। बताया जा रहा है की पकड़ी गई महिला नक्सली दो साल से NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल थी। उसकी तलाश की जा रही थी, आखिरकार इसे बीजापुर जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद NIA की विशेष अदालत में पेश करने के बाद महिला नक्सली से टीम पूछताछ कर रही है।

मामला साल 2021 का है। तब बीजापुर जिले के ही थाना तर्रेम इलाके के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पहले से ही जंगल में छुपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हमलावरों में मड़काम उनगी उर्फ कमला भी शामिल थी।

रविवार को महिला नक्सली के बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी NIA को मिली। टीम ने छापा मारकर इसे पकड़ा। पकड़ी गई महिला माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में केस भी दर्ज है। फिलहाल मामले में महिला नक्सली से और भी जानकारी NIA जुटा रही है।

करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में 3 अप्रैल 2021 को हुई इस मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।करीब डेढ़ साल पहले हुई इस मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

ट्रेंडिंग