अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित: छत्‍तीसगढ़ से 433 अभ्‍यर्थियों को मिली सफलता… पूर्व सीएम डा. रमन ने कसा तंज… बोले- प्रदेश सरकार की नीति से युवा रोजगार को तरसे, हमारी नीति से बनेंगे आत्मनिर्भर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा के परिणाम 29 जनवरी, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं । छत्‍तीसगढ़ से लिखित परीक्षा में शामिल 1367 अभ्‍यर्थियों में से 433 अभ्‍यर्थियों का चयन जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्‍लर्क और अग्‍निवीर ट्रेड्समैन के लिए किया गया है। परीक्षा परीणाम ज्‍वाइन इंडियन आर्मी की वेब साइटपर उपलब्‍ध है । इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है।

सभी चयनित अभ्‍यर्थियों को प्रारम्भिक ब्रीफिंग और डिस्‍पैच के लिए 31 जनवरी, 2023 को सुबह 08.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर में उपस्थित होना जरूरी है । सभी सफल अभ्‍यर्थियों की ट्रेनिंग 01 मार्च, 2023 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी ।

बतादें कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, दाऊ भूपेश बघेल की नीति प्रदेश में युवाओं की एसआई और पीएससी भर्ती को लंबित रखकर उन्हें बेरोजगारी भत्ते पर निर्भर रखने की है। अब भाजपा की नीति से छत्तीसगढ़ के 433 युवा अग्निवीर बनकर आत्मनिर्भर होंगे। यह विकास नीति ही हमारी पहचान है। सभी अग्निवीरों को शुभकामनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...