CG – युवक ने जहर पीकर की आत्महत्या: सुबह घर से निकला था लेकिन वापस लौटा ही नहीं, शाम को खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा की वो सुबह अपने घर से निकला था पर वापस लौटा ही नहीं। उसकी लाश खेत में मिली है। मामला नैला चौकी इलाके का है। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रहीं है की युवक ने क्यों उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। उसने 10वीं तक की पढ़ाने करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था।

बताया गया कि सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। घरवालों ने बताया कि हमें लगा था कि कहीं घूमने गया होगा। जल्दी आ जाएगा। मगर वह दोपहर तक लौटा हीं नहीं। परिजनों ने बताया कि हमने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद हमने उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...