हरेली पर हरियाली बिखेरने की कोशिश: साहू समाज के युवाओं ने सुपेला में बांटे पौधे…सभापति बंटी साहू ने बढ़ाया युवाओं का हौंसला

भिलाई। हर साल की तरह इस बार भी साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ की ओर से हरेली तिहार पर हरियाली बिखेरने की कोशिश की गई है। साहू युवा प्रकोष्ठ की टीम ने सुपेला चौक में खड़े होकर लोगों पौधे बांटे। जिन-जिन लोगों ने पौधे लिए, उन्होंने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में उसे पेड़ जरूर बनाएंगे।

साहू युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी दीपक साहू के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की प्रशंसा नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू ने भी की है। उन्होंने युवाओं का हौंसला बढ़ाया है और कहा कि, भिलाई को हरियाली करने में साहू समाज का बड़ा योगदान है। इस अभियान को सभी आगे भी जारी रखें।

इस दौरान केशव चौबे एमआईसी सदस्य जल विभाग, लालचंद वर्मा एमआईसी सदस्य विद्युत यांत्रिकी विभाग, रवि शंकर कुर्रे पार्षद वार्ड क्रमांक 6, विनोद यादव छाया पार्षद वार्ड 17, राजू साहू पार्षद पति वार्ड क्रमांक 9, सूरज साहू संयोजक रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ , अजीत साहू, हीरा शंकर साहू, दुर्गेश पाल एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...