छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कभी भी सकता है बड़ा उलटफेर: SPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी… जंगल से शहर में पोस्टिंग लगभग तय

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर लगातार जारी है। कई आईपीएस, आईएएस, SAS अधिकारियों के ट्रांसफर हो रहे है। इस बीच खबर आ रही है की पुलिस विभाग का बहुप्रतीक्षित फेरबदल कभी भी हो सकती है। चर्चाओं का दौर शुरू हो चूका है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में भेजे गए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारी अब प्रमुख और संवेदनशील पदों पर वापसी करने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में करीब 30 SPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एडिशनल एसपी (ASP) और डिप्टी एसपी (DSP) रैंक के अधिकारी प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि इस सूची को दो रात पहले अंतिम रूप दे दिया गया था, जिसमें कई अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इस फेरबदल से विवाद और बहस की पूरी संभावना है।

इसके अलावा, टीआई (थाना प्रभारी) रैंक के अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश भी इस सूची का हिस्सा होंगे। पिछली बार दिसंबर 2024 में 12 और 27 तारीख को जारी हुए टीआई के तबादला आदेशों ने काफी विवाद खड़ा किया था। इन आदेशों से विभागीय असंतोष इतना बढ़ गया था कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही विवाद सामने आने की संभावना है। अंतिम सूची किसी भी समय सार्वजनिक की जा सकती है, और इसके साथ ही एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचने की पूरी उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...