गैस के दामों में कमी: गैस सिलेंडर की कीमतों में आई भारी गिरावट,135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी

नई दिल्ली। किचन में इस्‍तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ते दामों के बीच अब ग्राहकों को राहत दी है। सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 135 रुपए की राहत दी है। गैस की नई कीमत एक जून यानी बुधवार से लागू हो गई है। 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई।

दिल्ली में अब इसकी कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं।

हालांकि, इसका फायदा केवल व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। क्‍योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही रखा गया है। पटना में फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर 1101 रुपए का पड़ रहा है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर के कारण होता है।

19 और 47 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्‍ता
तेल और गैस कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत दी हैं। 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसी तरह से 47.5 किलो वाले सिलेंडर की भी 327.00 रुपये कीमत घटा दी गई है। रेस्टोरेंट, होटल सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को यथावत रखा गया है। नयी दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं।

इससे पहले लगातार बढ़े थे दाम
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछले दो महीने के दौरान कई बार बढ़ोतरी देखी गई। मई के महीने में भी रसोई सिलिंडर दिल्ली में 2,354 रुपये में बिक रहा था। और उससे पहले अप्रैल के महीनों में भी 19 किलो वाला सिलिंडर 2,253 रुपये थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...