साय कैबिनेट बिग ब्रेकिंग: CGPSC घोटाले की होगी CBI जांच… किसानों के हित में लिया गया बड़ा फैसला… जानिए कैबिनेट बैठक के फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। नये साल की इस पहली बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने बताया कि राज्य सरकार ने सीजीपीएससी की जांच का फैसला लिया है। राज्य सरकार सीजी पीएससी की सीबीआई जांच के लिए केंद्र को सिफारिश भेजेगी।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।

  1. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।

  1. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एमसीबी में गांजे की अब तक की बड़ी खेप...

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दो पिकअप...

दुर्ग महिला थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार, 27 सितंबर को दुर्ग महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

झीरम से वोट चोरी तक BJP पर बरसे दीपक...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। प्रदेश...

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे...

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के कमरे...