भिलाई और रिसाली में आने वाले इन दो दिन नहीं आएगा पानी… शिवनाथ नदी इंटेकवेल से भिलाई आने वाले पाइप में लीकेज, जानिए कब होगा काम?

भिलाई। भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्र में 16 और 17 अप्रैल को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगा। भिलाई निगम के शिवनाथ इंटेकवेल में राॅ-वाटर जलशोधन संयंत्र में प्राप्त किया जाता है। शिवनाथ इंटेकवेल से जलशोधन संयंत्र में 1000 एम.एम. पाईप बिछा हुआ है। इस पाईप लाईन में गंज मंडी गंजपारा के सामने लिकेज हो गया है। जिसका संधारण किया जाना है। मेंटेनेंस 15.04.2025 को किया जाएगा।

संधारण किए जाने के लिए शिवनाथ इंटेकवेल से जलप्रदाय पूर्णतः बंद रहेगा, जिसके कारण नगर निगम भिलाई एवं नगर निगम रिसाली क्षेत्र में दिनांक 16.04.2025 को जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगा एवं दिनांक 17.04.2025 को आंशिक जलप्रदाय बाधित रहेगा।

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के सभी क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जलप्रदाय किया जाएगा। संधारण कार्य दिनांक 15.04.2025 से प्रारंभ कर दिनांक 16.04.2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। कृपया धैर्य बनाए रखे संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...