दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास के विभिन्न पदों के लिए होगी भर्ती, पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ,मंत्रालय, महानदी भवन नया रायपुर के आदेश के परिपालन तथा छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास 2015 के नियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास हेतु स्वीकृत पदों के लिए प्रतिनियुक्ति/संविदा पद पर भर्ती की जाएगी। अर्हताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से 21 अप्रैल के शाम 5.30 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा )दुर्ग में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

अपर कलेक्टर दुर्ग ने बताया कि लेखापाल के एक पद अनारक्षित (संविदा /प्रतिनियुक्ति), सहायक ग्रेड 3 के दो पद अनारक्षित (संविदा/ प्रतिनियुक्ति) तथा भृत्य के 1 पद अनारक्षित (संविदा) के पद पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका विस्तृत विवरण जिले की वेबसाइट http://durg.gov.in में तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) दुर्ग के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...