रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। IMD (मौसम विभाग) के अनुसार 15 दिसंबर से राज्य के सभी जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। अंबिकापुर, चिरमिरी में इस साल फिर से अधिक ठंड पड़ेगी।

IMD के जारी आंकड़े के अनुसार नारायणपुर जिले में इस बार सबसे ज्यादा ठंड रहेगी। जिले का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अंबिकापुर में 9.7, कबीरधाम में 10.5 और जगदलपुर का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

जानिए इन जिलों का हाल
दुर्ग – 14.0 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव – 16.6 डिग्री सेल्सियस

रायपुर – 15.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर – 13.2 डिग्री सेल्सियस

पेण्ड्रा – 11.6 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर – 10.2 डिग्री सेल्सियस


