Shocking! 15 दिन में तीसरी अभिनेत्री ने किया सुसाइड: एक और एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फंदे से लटकती मिली लाश

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पतुली क्षेत्र में एक मॉडल और अभिनेत्री ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। इस प्रकार की यह पिछले तीन दिन में दूसरी घटना है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मंजूषा नियोगी के तौर पर हुई है। उसकी मां का दावा है कि, वह अपनी दोस्त और अन्य मॉडल बिदिशा डे मजूमदार की दो दिन पहले हुई मौत के बाद से गहरे अवसाद में थी।

दो दिन पहले एक अन्य मॉडल ने की थी आत्महत्या
बता दें कि, मजूमदार दुल्हन के मेकअप के फोटोशूट के लिए एक जाना माना चेहरा थी। उन्होंने बुधवार की शाम को दुमदुम इलाके में अपने किराये के फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

बिदिशा डे ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया था, इसके अलावा उन्होंने सुसाइड नोट में खुद को कैंसर होने की बात कही थी जो कि उनको नहीं था। बिदिशा के दोस्त ने पुलिस को बताया था कि, वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थी। पुलिस अब उनके बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों की जांच कर रही है।

15 दिन पहले अभिनेत्री पल्लबी डे ने भी लगा ली थी फांसी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, मंजूषा नियोगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सके। उनकी मां ने कहा, मेरी बेटी अपनी सहेली बिदिशा की मौत के बाद से गहरे अवसाद में थी और लगातार उसकी ही बातें किए जा रही थी।

बता दें कि, इससे पहले एक टीवी धारावाहिकों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लबी डे ने भी दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पल्लबी के परिजनों ने कत्ल की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...