दुर्ग पुलिस कप्तान की ये पहल शानदार: 8 पुलिस कर्मियों का एसपी ऑफिस में मनाया गया जन्मदिन, बर्थडे के दिन छुट्टी देने का फैसला भी… SSP रामगोपाल गर्ग ने कही ये बात

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग के पुलिस कप्तान रामगोपाल गर्ग ने एक अनोखी पहल की है। सोमवार को पुलिस विभाग के आठ कर्मचारियों का जन्मदिन था। जिनका जन्मदिन तब खास बन गया जब SSP गर्ग ने उन सभी का SP ऑफिस में बर्थडे मनाया और उन्हें बधाई देते हुए उनका मुहँ भी मीठा कराया। इतना ही नहीं इसके साथ उन सभी को छुट्टी भी दी गई। दुर्ग SSP गर्ग की इस पहल की चर्चा पूरे शहर में है और इस पहल की खूब सराहना की जा रही है। सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं,उनको कहीं भी समय नहीं मिल पाता है तो पुलिस परिवार के साथ एक नई पहल जन्मदिवस मानने की परंपरा चालु की गई है। प्रत्येक कर्मचारियों के जन्मदिवस पर उनको जन्मदिवस मनाने हेतु,अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु एक दिवस अवकाश भी प्रदाय किया जाए। इस दौरान कई पुलिस के जवान इस खुशी के पल को अपने मोबाईल में कैद करने लगे। सभी ने सेल्फ़ी लेकर इस दिन को यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमे ऐसा लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि हम परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्राथना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...