दुर्ग-भिलाई वासियों के लिए गुड न्यूज: भिलाई का ये पेट्रोल पंप रहेगा 24×7 ओपन… आम जनता की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी पेट्रोल-डीजल

दुर्ग। दुर्ग और भिलाई वासियों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग पुलिस वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेक्टर 06 भिलाई में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप जो सुबह 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुली रहती थी। जिसे अब आम जनता एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रात के समय पेट्रोल पम्प बन्द होने से होने वाली असुविधा को देखते हुए पुलिस पेट्रोल पंप को 24 घंटे खोला जाएगा। यानी अब 24×7 पेट्रोल पंप खुला रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशित किए जाने पर दिनांक 15 मई से ये पेट्रो पंप का लगातार 24 घण्टा संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version