T20 वर्ल्ड कप के दौरान दिग्गज खिलाड़ी गिरफ्तार: ऑस्ट्रेलिया की महिला ने लगाया रेप का आरोप…मैच के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट; जानिए पूरा मामला

ऑनलाइन डेटिंग एप में मिलने के बाद महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को रेप केस में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरहसल ऑस्ट्रेलियाई पर खेले जा रहे 8वें टी20 विश्वकप में शनिवार को श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरी, जहां पर उसने आखिरी के ओवर्स तक कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही और डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और 3 बार की फाइनलिस्ट श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

सिडनी के मैदान पर खेले गये इस मैच के बाद जब श्रीलंकाई टीम निकलने लगी तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने श्रीलंकाई क्रिकेट को झकझोर दिया है.

मैच के बाद सिडनी से गिरफ्तार
श्रीलंका टीम के खिलाड़ी धुनष्का गुथतिलका जो कि T20 विश्वकप के लिये टीम के साथ यहां पहुंचे थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 31 साल के गुथतिलका को सुबह ही सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिन पर 2 नवंबर को एक महिला ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

सिडनी पुलिस की यह कार्रवाई उसी मामले की जांच के तहत की जा रही है. धनुष्का गुथतिलका को कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. श्रीलंकाई टीम उसके बिना ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है. श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ऑनलाइन डेटिंग एप के बाद लगा रेप केस
गुथतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गये थे. इसके बाद वो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे. श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वॉलिफाई किया लेकिन ग्रुप एक में चौथे स्थान पर रही. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर कथित बलात्कार किया गया. श्रीलंका क्रिकेट ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

इसमें कहा गया ,‘ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उनसे मिली. ऐसा आरोप है कि दो नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया. जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...