यूक्रेन में बम धमाकों के बीच भिलाई की तीन बेटियां: बेसमेंट में गुजर रही रातें, राशन दुकानों में भारी भीड़, …पैरेंट्स ने विधायक से मांगी मदद, CM भूपेश ने किया आश्वास्त

भिलाई। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में भिलाई के तीन स्ड्रेट्स फंस गए हैं। एक एक छात्रा का गुरुवार को विधायक अरूण वोरा के माध्यम से उनके पिता से संपर्क हो पाया। इस दौरान छात्र ने मदद की गुहार लगाई है।

छात्र ने बताया कि यहां बम धमाकों से युक्रेन दहल उठा है, वहीं मोबाइल बंद करा दिए गए हैं। इसके आलावा बैंकों में पैसा निकालने कतारे लगी हैं। राशन लेने दुकानों में भीड़ है। विधायक की मदद से छात्र ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा कर मदद की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी अनुसार भिलाई मॉडल टाउन से मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई मेडिकल स्टूडेंट दीप्ति पांडेय व अन्य स्टूडेंट्स ने मदद की गुहार लगाई है। दीप्ति ने गुरुवार को अपने पिता अशोक पांडेय से फोन पर बातचीत की। दीप्ति सहित भिलाई से चार छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने आई हैं।

रूस के हमले के बाद वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्हें लेने के लिए एयर इंडिया का एक प्लेन आया था। लेकिन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक होने के बाद प्लेन लौट गया। सरकार ने बाहर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दीप्ती ने बताया कि हमले से बचाव के लिए काफी लोग अंडरग्राउंड मेट्रो में चले गए हैं।

वे फिलहाल हास्टल में रह रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें बैग पानी की बोतल सहित अन्य सामान तैयार रखने कहा है। उन्हें भी सुरक्षा के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो में जाने के लिए तैयार रहने कहा गया है। दीप्ति के साथ श्रुति और श्रेया भिलाई निवासी भी शामिल हैं।

शाम होने से पहले बंकर में ले जाए गए स्टूडेंट्स

यूक्रेन सरकार ने बाहर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दीप्ति ने बताया कि हमले से बचाव के लिए काफी लोग अंडरग्राउंड मेट्रो में चले गए हैं। वे फिलहाल हास्टल में रह रही है। वहीं दीप्ति के पिता अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों की सुरक्षा के लिए पहल करने की अपील की है।

पांडेय ने बताया कि रूस के हमले की खबर के बाद से उनका परिवार बेहद चिंतित है। पांडेय ने तीन दिन पहले विधायक अरुण वोरा से भी इस संबंध में मुलाकात की थी। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सभी स्टूडेंट्स की सुरक्षा और उनकी सकुशल की अपील की है।
खारकीव के वरजिन यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं छात्र
रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार की सुबह ही युध्द जैसे हालात निर्मित हो गए है। राज्य सरकार ने यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर राज्यवासियों की मदद के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों पहले ही यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित छतीसगढ़ भवन में सम्पर्क अधिकारी गणेश मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे का कहना है कि, यूक्रेन में फंसे छात्रों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फंसे छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं दुर्ग विधायक अरूण वोरा का कहना है कि, छात्र दीप्ति के पिता से बातचीत हुई है। उन्हें सीएम से भी बातचीत कराया गया है। सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया गया है।

तुषार और गुलशन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 100 से 150 स्टूडेंट्स के अलग-अलग शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें सरकार से मदद की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। छात्र काफी डरे हुए हैं और अपने घर जाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...