रायपुर में भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक: एक शॉप में भड़की आग तीन दुकानों में फैली… जलकर हुई खाक… 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किया गया काबू, करोड़ों का हुआ नुकसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना रायपुर के शारदा चौक की बताई जा रही है, जिन तीन दुकानों में आग लगने की घटना हुई है उसमें वेडिंग कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के साथ-साथ किचनवेयर की दुकान भी शामिल है। हादसा रविवार सुबह 5:00 से 6:00 बजे के आसपास हुआ। काफी देर तक तो इसकी भनक नहीं लगी इस वजह से दुकानें पूरी तरह से जल गईं।

आग लगने की यह घटना शारदा चौक से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ। सबसे पहले आग एक दुकान में लगी फिर बढ़ते-बढ़ते इस कदर फैल गई कि पड़ोस की दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि एक शादी कार्ड के बड़े आउटलेट में आग लगी। इसके बाद पड़ोस के किचन डिजाइनर सेट्स का शोरूम जल गया और उससे लगी एक और दुकान जल गई।

दुकान के सामने बना बिजली का खंभा भी पूरी तरह से जल गया जिससे सड़क पर बिजली के तारों से चिंगारी बरसती रहीं और दुकान से कई फीट ऊंची लपटें नजर आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने इसकी खबर फायर ब्रिगेड को दी । मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तीन अलग अलग गाड़ियों आग पर काबू पाया गया हालांकि दुकानें पूरी तरह से जल चुकीं थी।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि अब भी दुकानों के अंदर का सामान गर्म लावे की तरह धधक रहा है । बचाव टीम पानी की मदद से कूलिंग का काम कर रही है ताकि फिर से आग ना बढ़ जाए। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है इसकी जांच की जाएगी।

एक अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि तीनों दुकानों में लगी इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है। बड़ी मात्रा में इन दुकानों में शादी के कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक सामान किचन के से जुड़े गैजेट्स थे जो कि जल चुके हैं । दुकान के कारोबारी अपनी दुकानों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...