त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दुर्ग में दूसरे चरण में 74.51% मतदान… पूर्व CM भूपेश बघेल ने पाटन के कुरुदडीह में डाला वोट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 43 विकासखंड में मतदान हुए। वोटिंग के बाद अब आज ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जा रही है। दुर्ग जिले के पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मतदान डालने पहुंचे थे।

दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण में आज पाटन विकास खंड में ग्राम सेलुद ,कोही, अचानपुर,धमना, खुदमुडी सहित सभी मतदान केंदों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। दुर्ग में दोपहर 3 बजे तक कुल 74.51% मतदान हुआ। जिसमें महिलाओं की अधिक संख्या रही। महिलाओं का वोट प्रतिशत 78.96% और पुरुषों का वोट प्रतिशत 70.15% रहा।

दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ है। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इनमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य वोटर्स है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...