रिमझिम बारिश में माइलस्टोन जूनियर के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सेलिब्रेट किया Monsoon Day; स्टूडेंट्स ने किया एन्जॉय; देखिये तस्वीरें

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर में रिमझिम बारिश में नन्हें-मुन्ने बच्चों नेमानसून दिवस मनाया। बुधवार सुबह से ही मौसम बच्चों के मनोरंजन का संकेत दे रहा था, वही बच्चों की तैयारी भी गजब ही थी। सभी बच्चे अपने घरों से रंग बिरंगे छाते और रेन कोट लाये थे। माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने बताया कि, वे भी मौसम को देखकर बहुत ही खुश थी कि उनके बच्चे आज अपना मन पसंद दिन एंजाय करेंगे और हुआ भी वैसा ही। बच्चों ने रेनकोट पहने और तरह-तरह की डिजाइन वाले रंग-बिरंगे छाते लगाये और बारिश का मजा लेने आ गये।

देखिये तस्वीरें :-

बारिश वाले तरह-तरह के गाने म्यूजिक सिस्टम पर लगाये गये। गाने भी इतने जोरदार कि बच्चे एक दम मस्त हो गये। छोटे-छोटे P.G.-1 के बच्चे एकदम Angel जैसे लग रहे थे। रंग-विरंगे रेनकोट पहन कर P.G.-II के बच्चे भी गाने गा रहे थे और डांस कर रहे थे। माइलस्टोन में हर त्योहार को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। डायरेक्टर मेडम डॉ. ममता शुक्ला मेडम के लिए पढ़ाई तो बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है ही पर हर मौसम और त्यौहार का अलग ही महत्व है। डायरेक्टर मेडम समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करती रहती हैं। आज के मानसून दिवस में बच्चों ने अपनी क्लास टीचर के साथ में खूब मस्ती की। माइलस्टोन जूनियर की प्रिंसिपल एवं बच्चे अपने अलग ही धुन में मानसून का मजा ले रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज...

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह...

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...