दुर्ग में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन: महिला समूह और स्वच्छता दीदी द्वारा निकाली गई रैली… वार्डवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने किया गया प्रोत्साहित

दुर्ग। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार एवं राज्य शासन के आदेश और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में दुर्ग निगम ने तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम एवं निगम के स्वच्छता दीदी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा रैली निकाल कर वार्डवासियों को प्रोत्साहित करने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया रैली का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और मुक्तेश कान्हा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु सामुदायिक संगठक श्रीमती निशा वर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 35 की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। अनु कसार (सामुदायिक संगठक) द्वारा वार्ड क्रमांक 15 और 17 में समूह की महिलाओं के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। इसी प्रकार सुरेखा खुटेल द्वारा वार्ड क्रमांक 31 और 33 में संतोष कसार द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में अंजूलता देशमुख द्वारा वार्ड क्रमांक 53 तथा 54 में, लक्ष्मी ठाकुर द्वारा वार्ड क्रमांक 28 सुनंदा फुलझेले द्वारा वार्ड क्रमांक 47 में, वार्ड क्रमांक 59,60 में बिंदेश्वरी देशमुख द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया। शहर के विभिन्न मार्गो में हाथों में तिरंगा लेकर महिलाओं ने अलग-अलग वार्डो में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्य किया। सामुदायिक संगठकों द्वारा समूह की महिलाओं के माध्यम से निरंतर रैली किया जा रहा है। नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्डों में महिला समूह एवं स्वच्छता दीदी द्वारा जा जाकर हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।बात दे कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समूहों में कुल 22 रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डीईओ ने प्रधानपाठक को किया निलंबित, स्प्राइट की बोतल...

बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर...

लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने...

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू...

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...

रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी...