रिसाली में तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का गजब जज्बा: बरसते पानी में पूर्व मंत्री पांडेय के साथ तिरंगा थामकर घरों से निकले लोग…हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

भिलाई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज श्रीराम जन्मोत्सव की पदयात्रा रिसाली क्षेत्र में आयोजित की गई। जिसमें तेज बारिश में हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने देशप्रेम का जज्बा दिखाया।

  • डीपीएस चौक रिसाली से प्रारंभ पदयात्रा में शामिल होकर लोगों ने एक स्वर में रिसालीवासियों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने आह्वान किया।
  • तेज बारिश में भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से रिसाली क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
  • वहीं राष्ट्र के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
  • देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रिसाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों औऱ सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।
  • तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भीगते हुए पूरे रिसाली क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
  • इस अभियान में आज लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
  • इस दौरान प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी लोगों के साथ पदयात्रा में तिरंगा झंडा थामकर हिस्सा लिया।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारी नई युवा पीढ़ी के जुड़ाव को और गहरा करेगी।
  • उन्होंने कहा कि आज हम उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था।
  • हम उनके सपनों को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
  • समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि देश इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
  • इस पावन अवसर पर आइए हम सभी मिलकर हर घर तिरंगा मुहिम को मजबूत करें।
  • उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान दर्शाता है कि स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है।
  • पदयात्रा में मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, योगेंद्र पाण्डेय, रविन्द्र भगत, सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर, विष्णु पाठक, सुधांशु सिंह, रंग बहादुर सिंह, धर्मेंद्र भगत, मदन सेन, गोल्डी सोनी, रेहान अहमद, राहुल भोंसले, अभिषेक सिंह, रोहित तिवारी, यशवंत राजपूत सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं आमजन शामिल हुए।
  • आज पदयात्रा के दौरान रिसाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और युवा शामिल हुए।
  • पदयात्रा की शुरूआत से ही तेज बारिश होने की बावजूद इसके सभी ने जोरदार उत्साह दिखाते हुए पदयात्रा जारी रखी।
  • बारिश के साथ लोगों का उत्साह अपने चरम पर था और सभी की बुलंद आवाज में देशप्रेम का जज्बा दिखाई पड़ रहा था।
  • लोगों के उत्साह इस बात से लगाया जा सकता है कि भारी बारिश के बावजूद देशभक्तों के हुजुम को देखते हुए रिसालीवासियों ने सभी का जोरदार अभिवादन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग