टमाटर के भाव सुनकर आप हो जाएंगे लाल: कई शहरों में दाम सातवें आसमान पर, दुर्ग में भी इतने रुपए किलो में मिल रहा टमाटर

नई दिल्ली। महंगाई की जब दौड़ लगी है तो टमाटर क्यों पीछे रहने वाला था। बीते एक महीने में टमाटर की कीमतें सरपट भागते हुए 100 रुपये के पार भी निकल चुकी हैं। उत्तर भारत को छोड़ दें तो पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भारत में टमाटर की कीमतें सुर्ख हो रही हैं। दक्षिण और मध्य भारत में कीमतें 77 रुपये के पार निकल चुकी हैं। हालांकि दिल्ली और पश्चिमी यूपी में कीमतें अभी भी 30 से 40 रुपये के बीच हैं।

77 प्रतिशत बढ़ी कीमतें
देश भर टमाटर का औसत खुदरा मूल्य एक महीने में 77 प्रतिशत बढ़ चुका है। फिलहाल टमाटर का औसत मूल्य 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले की अवधि में 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम था। चार शहरों पोर्ट ब्लेयर, शिलांग, कोट्टायम, पठानमथिट्टा में टमाटर की खुदरा कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक चल रही थीं।

बिहार के भागलपुर में तो कीमतें 11 रुपये से बढ़कर 1 जून को 88 रुपये तक पहुंच गईं। मिर्जापुर में दाम 21 से बढ़कर 51 रुपये और छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दाम 15 से बढ़कर 60-70 रुपये किलो पहुंच गए हैं।

महंगाई से लाल हुआ टमाटर

टमाटर उत्पादक राज्यों में कीमतें आसमान पर
प्रमुख उत्पादक राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में खुदरा कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और विभिन्न शहरों में यह 50 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही है। व्यापारियों और विशेषज्ञों ने खुदरा कीमतों में वृद्धि के लिए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों से आपूर्ति की संभावित कमी को जिम्मेदार ठहराया।

क्यों आई कीमतों में तेजी
खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी के कारण टमाटर की फसल काफी खराब हुई है। जानकारों के मुताबिक झारखंड से जुलाई में नई फसल आने के बाद ही कीमतें कम होंगी.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...