CG ब्रेकिंग: सुबह-सुबह छठी मंजिल से कूदकर ट्रैफिक जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुबह-सुबह एक ट्रैफिक जवान ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। घटना रायपुर के अमलीडीह की बताई जा रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जवान का नाम राजकुमार ध्रुव है। राजकुमार की ड्यूटी रायपुर में ही थी। ड्यूटी के बाद कल राजकुमार अपने क्वार्टर लौटा था। आज सुबह करीब 6 बजे सरकारी क्वार्टर की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

हादसे में ट्रैफिक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने राजेन्द्र नगर थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...