दुर्ग के इस गांव में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत: पहले ट्रक ने स्ट्रीट पोल को उखाड़ा, फिर मेडिकल और आटा चक्की में घुसा दिया ट्रक…केबिन में फंसे दो लोगों मुश्किल से निकाला, देखिए मौके की तस्वीरें

  • देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • क्रेन मंगवाकर निकालना पड़ा ट्रक का सामने हिस्सा

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
क्रेन मंगवाकर निकालना पड़ा ट्रक का सामने हिस्सा

भिलाई। दुर्ग से लगे पाटन के पास तर्रा में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो की शिनाख्त की गई है, जबकि एक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। तीनों ट्रक में सवार थे। हादसा लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने की वजह से हुआ है। पहले ट्रक चालक ने वाहन को स्ट्रीट पोल पर डाला फिर मेडिकल स्टोर में घुसाया और आखिर में आटा चक्की में ट्रक को घुसा दिया।

  • इस हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • गनिमत रही कि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई है।
  • हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि, तीसरे की मौत सुबह हुई है।
  • दुर्ग एसपी डॉ. पल्ल्व ने बताया कि, गोवर्धन प्रसाद यदु पिता दया प्रसाद यदु निवासी तर्रा के मकान पर पर ट्रक क्रमांक सी जी 07 CL 3355 के चालक लापरवाही पूर्वक ट्रक को चला कर रात्रि 11 बजे लगभग घर मे घुसा दिया।
  • जिससे ट्रक में सवार ड्राइवर खलासी एवम एक अन्य व्यक्ति का फौत हुआ है।
  • ट्रक में तीन लोग सवार थे। ड्राइवर, खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए थे।
  • रात्रि को करीब साढ़े 10 बजे लोहारसी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तर्रा निवासी जी पी यदु के मेडिकल , घर में जा घुसी।
  • घर के सभी सदस्य 1 मिनट पहले ही मेडिकल दुकान से अंदर की तरफ गए थे।
  • तभी यह घटना घटी। इस तरह से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।
  • बताया जा रहा है इस घटना से ट्रक में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।
  • ट्रक का पहले का चार चक्का सहित इंजन पूरा अंदर घुस गया है।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर अंदर ही फंसा था।
  • घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
  • ट्रक ने बिजली खंभा को भी तोड़ दिया है।
  • बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे ओर काम शुरू किया।
  • बिजली कनेक्शन काटकर बाकी जगह बिजली बहाल किया।
  • इस घटना से जी पी यदु के मेडिकल में रखे सामान और मकान पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है।
  • इससे उन्हें लाखो का नुकसान हुआ है।
  • रात के 3 बजे तक गाड़ी को निकालने पुलिस मशक्कत करती रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...