दुर्ग में ट्रेनी IAS को मिला इस नगर निगम के आयुक्त का स्वतंत्र प्रभार… ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत अस्सिटेंट कलेक्टर भार्गव को मिला चार्ज, कमिश्नर दशरथ के साथ रहेंगे अटैच

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ ट्रेनी IAS अधिकारी एम. भार्गव सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार ट्रेनिंग के लिए नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर भार्गव (भा.प्र.से.) को 01 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई-3 चरोदा के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...