भिलाई निगम में जारी है तबादलों का दौर: ट्रांसफर की तीसरी और चौथी लिस्ट जारी… 9 सब इंजीनियर और 22 कर्मचारियों का नाम शामिल; निगम आयुक्त व्यास ने जारी किया आर्डर… इसके पहले दो सूची हो चुकी है जारी; देखिये लिस्ट

भिलाई। भिलाई नागर निगम में तबादलों का दौर जारी है। नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 22 कर्मचारियों का ट्रासंफर आर्डर निगमायुक्त रोहित व्यास ने जारी किया है। इसके साथ ही 9 उप अभियंताओं को भी नवीन पदस्थापना दी गई है।

कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का भी तबादला किया गया था तथा टेबल रोटेशन के तहत नवीन कार्य कर्मचारियों को सौंपा गया है। अब ट्रांफर की तीसरी और चौथी सूची जारी कर दिया गया है। लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है।

9 सब इंजीनियर का ट्रांसफर
जारी आदेश के तहत जोन क्रमांक 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन क्रमांक 1 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

22 कर्मचारियों का तबादला
लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत इन 22 कर्मचारियों का भी हुआ ट्रांसफर 22 कर्मचारियों को विभिन्न शाखा में पदस्थ किया गया है इसके तहत अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे। तिलक वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को प्रथम अपीलीय शाखा, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनोग्राफर को अधीक्षण अभियंता कक्ष, भुनेश्वरी तिवारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को काउंटर शाखा, दिलीप कुमार कुर्वे तकनीकी सहायक को लेखा शाखा, अशोक कश्यप तकनीकी सहायक को उपायुक्त दो कक्ष, प्रकाश गड़पायले डाटा एंट्री ऑपरेटर को डाटा सेंटर विभाग, हरीश कुमार ओझा हेल्पर/क्लीनर को राजस्व विभाग, दामोदर सिंह वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, डी रवि सहायक ग्रेड 3 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, बंछोर लाल कोसरे कार्य सहायक ग्रेड 2 को भवन संधारण विभाग,

श्रीकांत यादव वार्ड प्यून को राजस्व विभाग, चौधरी महानंद चौकीदार को भवन अनुज्ञा शाखा, रामप्रवेश कार्य सहायक ग्रेड 2 को अधीक्षण अभियंता कक्ष, जलजा अचारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन स्वास्थ्य विभाग, नीति लता विश्वकर्मा पंप सहायक को जन सूचना विभाग, सुनीता पाहुरकर पंप सहायक को जन स्वास्थ्य विभाग, सरोज कनोजे प्रोसेस सर्वर को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, नसरून निशा सहायक ग्रेड 2 को काउंटर शाखा, शाहीन बेगम पंप सहायक को काउंटर शाखा, जयंत्री ठाकुर फील्ड वर्कर को काउंटर शाखा, शशीकांत तोमर पंप सहायक को काउंटर शाखा तथा लीला लहरी सहायक ग्रेड 3 इनको जनगणना विभाग में पदस्थ किया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि अब जारी आदेश के मुताबिक कर्मचारी नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिलीप पवानी चुने गए श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर...

भिलाई। श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के तीन सौ से अधिक मतदाताओं ने अपना नया अध्यक्ष दिलीप पवानी को चुन लिया है। सोमवार को...

सीएम साय की पहल : रायपुर, भिलाई समेत आठ...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी...

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आया है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों...

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : चौथिया से लौट रहे...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की...

ट्रेंडिंग