शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश निरस्त: छत्तीसगढ़ सरकार ने दो दिनों में जारी हुए 661 शिक्षकों व कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश किये रद्द, जानिए वजह

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने कल और परसो हुए शिक्षकों के जंबो ट्रांसफर लिस्ट को निरस्त कर दिया है। कल 200 से ज्यादा शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए थे, स्वामी आत्मानंद स्कूल के उस ट्रांसफर आर्डर में 26 अगस्त के बजाय 26 सितंबर के डेट लिखी थी। उसी तरह से कई अन्य लिपिकीय त्रुटि के बाद ट्रांसफर आर्डर को निरस्त कर दिया गया है।

दो दिनों में कुल 661 शिक्षक व कर्मचारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया था, उन दो दिनों में जारी सभी आदेश निरस्त किया गया था। बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा जिलों में स्थित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट में कई तरह की गड़बड़ियां थी।

जारी हुए आदेश में तो 26 अगस्त की जगह 26 सितंबर की तारीख लिखी गयी थी। उसी तरह के कई अन्य तरह की लिपिकीय त्रुटि थी, जिसके बाद कल सभी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। शिक्षा विभा ने कहा है कि आदेश में लिपिकीय त्रुटि दिखने के बाद राज्य शासन ने आदेश को निरस्त कर दिया है। इस मामले में नया आदेश बाद में निकलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...