छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार और पिकअप में जबरदस्त भिड़त, टक्कर के बाद पलटी कार में लगी भीषण आग… जिंदा जला महिला डॉक्टर का परिवार… सभी की हालत गंभीर, ड्यूटी ज्वाइन करने परिवार सहित जा रही थी डाक्टर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। कार और पिकअप के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत में महिला डाक्टर का पूरा परिवार बुरी तहर से जख्मी हो गया है। घायल डॉक्टर उसके पति और बच्चों को चिंताजनक हालत में रायगढ़ रिफर किया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब पिकअप से टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गयी। स्थानीय लोगों की मदद से धू-धूकर जल रही कार से सभी को बाहर निकाला। इस घटना में सभी की हालत नाजुक है। घटना के वक्त डाक्टर का परिवार जांजगीर से जशपुर ड्यूटी ज्वाइन करने आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विजय लक्ष्मी चंद्रा अपने पति सरोज चंद्रा और दो बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर के लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से जा रही थीं। कार उनके पति सरोज चंद्रा चला रहे थे। सरोज जिंदल में प्रोफेसर हैं। अभी वे तुमला क्षेत्र के चट्टीडाड के सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार पलट गई और उसमें आग लग गई।

हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और 108 की सहायता से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार बुरी तरह से झुलस गया है और सबकी हालत नाजुक है। वहीं पिकअप चालक का भी पैर टूट गया है। हादसे के बाद कार जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे पर कोतबा-लावाकेरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां PWD ठेकेदार के माध्यम से काम करा रही है। आरोप है कि सड़क बनाने में कई खामियों के चलते बार-बार हादसे हो रहे हैं। सड़क के एक साइड में गिट्‌टी का ढेर रख दिया गया है। ऐसे में दोनों ओर से गाड़ियां आती हैं तो चालक साइड नहीं दे पाते हैं। हमेशा धूल का गुबार छाया रहता है। यहां तक कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...