CG में बड़ा हादसा: AIIMS के कर्मचारियों से भरी ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर पलटी.. 1 की मौत, 10 से ज्यादा घायल… इस वजह से हुआ हादसा

बस्तर। छत्तीसगढ़ में आज NH 30 में बस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर एम्स के 15 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बस्तर के जगदलपुर घूमने आ रहे थे। वे सभी एक निजी कंपनी की मिनी बस में सवार थे। मंगलवार की सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच भानपुरी इलाके के जुगानी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकराई, फिर खेत में पलट गई। हादसे में इस टीम के एक सदस्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एम्स ने भी ट्वीट कर हादसे की पुष्टि कर जानकारी साझा दी है। सहायक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुमेश (35) की मौत हो गई है। दो नर्सिंग ऑफिसर को CHC भानुपरी में भर्ती कराया गया है। 12 लोगों का जगदलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से स्टाफ की फैमिली में शामिल श्रीलक्ष्मी (28) और रोहिणी सुरेश का भी उपचार हो रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना फौरन भानपुरी थाना के जवानों और एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर जवान और एंबुलेंस कर्मी पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को डीमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया है। यहां सभी का उपचार जारी है। हालांकि, जिसकी मौत हुई है वह डॉक्टर है या अन्य कोई मेडिकल स्टाफ, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, सभी घायलों से उनके नाम और पता की जानकारी ली जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद बता पाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG की युवती से गोवा में सामूहिक दुष्कर्म: घर...

CG की युवती से गोवा में सामूहिक दुष्कर्म अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में चार युवकों ने जबरन एक युवती का अपहरण कर उसे गोवा...

लोकतंत्र का महापर्व: दुर्ग में कल 1509 मतदान केंद्रों...

दुर्ग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान रूपी आहुति के लिए मतदाताओं को खूब प्रेरित किया गया। अब वक्त है इसके कार्यान्वयन की, जी हाँ...

मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले –...

रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद जितने कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए,...

दुर्ग लोगसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को छत्तीसगढ़...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन लाल साहू ने अपना समर्थन दुर्ग लोगसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को दिया है। मंच के...

ट्रेंडिंग