भिलाई के वार्ड-44 में हर घर लहराया तिरंगा: निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया ध्वजारोहण… फिर रैली भी निकाली, बच्चों को टॉफी का भी किया वितरण

भिलाई। आजादी के महापर्व का शानदार सेलिब्रेशन भिलाई के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भी देखने को मिला। यहां हर घर तिरंगा लहराया गया। वहीं स्कूल-कॉलेज के अलावा जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह शामिल हुए। आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया और उनकी जीवनगाथा के बारे में बताया गया।

दया सिंह ने कहा कि, आज हम खुली हवा में खुलकर सांस इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई। लाखों वीरों ने अपने प्राण का न्यौछावर कर दिया। हमें उनकी कुर्बानी याद होनी चाहिए। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ-साथ अन्य कई कार्यक्रम हुए। वहीं आखिरी में वार्ड में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। दया सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। खुर्सीपार के वार्ड 44, 45, 46, 47, 48 और 49 तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीत के साथ क्रतिकारी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, शुकदेव, राज गुरु के बलिदान को याद किया गया।

वार्ड में दया ने इन जगहों पर किया ध्वजारोहण…

  • लक्ष्मी नारायण नगर वार्ड 44 शासकीय प्राथमिक विद्यालय और जलाराम मंदिर चौक
  • राधा कृष्ण मंदिर वार्ड 47
  • सरस्वती मंदिर स्कूल खुर्सीपार
  • शहीद भगत सिंह चौक जोन-3 वार्ड-48
  • बजरंग चौक वार्ड 49
  • कन्या स्कूल ग्राउंड बालाजी नगर वार्ड 45
  • वहीं गणेश सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में खुला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी रिहैब क्लिनिक: डॉ....

दुर्ग। दुर्ग में हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स रिहैब के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए डॉ. साक्षी श्रीवास्तव बिष्ट द्वारा स्थापित “We Care Sports...

22 मई को भिलाई, उरकुरा सहित CG के 5...

रायपुर। यह देखकर गर्व होता है कि जब किसी जनप्रतिनिधि के अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना के फलस्वरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता...

CG – आम जनता पर महंगाई की मार… देवभोग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की में अब आम जनता को दूध के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड...

भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों का CBSE बोर्ड परीक्षा...

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित...

ट्रेंडिंग