भिलाई में थाने से दो आरोपी फरार: पुलिस को चकमा देकर भागे लूट के दो आरोपी… थोड़े देर बाद ही एक गिरफ्तार… एक की तलाश जारी, ट्रांसपोर्टर के घर में पत्नी-बच्चे को बंधक बनाकर की थी लूट

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में थाने से लूट के दो आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर में उसकी पत्नी और बच्चे को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूटे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन थाने से चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को 15 मिनट बाद ही पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक जवाहर नगर निवासी सुनील सोनवानी ट्रांसपोर्टर हैं। रात करीब एक बजे दो युवक उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी भारती के मुंह पर टेप चिपका दिया। वहीं उसके बेटे के गले पर चाकू रखकर सोने की चेन और एक हजार रुपये लेकर भाग निकले। वारदात के बाद भारती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिये के आधार पर संदेहियों की फोटो दिखाई। इससे एक आरोपी इमरान की पहचान हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद इमरान के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि एक अन्य आरोपी राकेश सिंह के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां से दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गए। इस पर आसपास के थानों को अलर्ट किया गया और पुलिस ने एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि, एक आरोपी ने सोने की चेन मुंह के अंदर छिपा ली थी। सख्ती से उसके मुंह को खुलवाकर चेन निकाली गई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन शाम को ही मकान का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया था। वहां से हॉल में पहुंच गया था। रात होने के इंतजार में वह हॉल में बेड के नीचे छिपा रहा। सभी के सोने के बाद उसने अपने साथी को बुलाया। दरवाजा खोला और वह भी अंदर आ गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...