आज दुर्ग-भिलाई में BJP के दो बड़े इवेंट: दुर्ग विधायक वोरा का घेराव…भिलाई में चुनाव जीतने जामवाल देंगे फॉर्मूला

भिलाई। इस साल चुनााव है, ये आपको राजनीतिक दलों के इवेंट से लगना शुरू हो गया होगा। क्योंकि विपक्ष भाजपा ग्राउंड पर उतर गई है। सरकार को घेरने के लिए हर मोर्चे पर तैयारी शुरू कर दी है। आज दुर्ग-भिलाई में भाजपा के दो बड़े इवेंट है। दोनों इवेंट सरकार को घेरने और भाजपा की सरकार बनाने के लिए रणनीति की है।

भिलाई में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बैठक लेंगे। भिलाई नगर और वैशालीनगर विधानसभा सीट को कैसे जीता जाए? इसके लिए फॉर्मूला देंगे। बैठक सेक्टर-7 कुर्मी भवन में होगी। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई-तीन बजे तक लगातार मैराथॉन बैठक होगी।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं से सवाल-जवाब होंगे। कार्यकर्ता अपनी परेशानी बताएंगे और जामवाल व पवन साय उनकी समस्याओं का समाधान। इसके अलावा दुर्ग विधायक अरूण वोरा का घेराव दुर्ग में भाजपा आज ही करेगी।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, प्रदेश सरकार के कुशासन, स्वेच्छाचारिता, प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक एवं दुर्ग नगर निगम में व्याप्त असीमित भ्रष्टाचार एवं विधायक महापौर की जोड़ी द्वारा किये जा रहे जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध आज 15 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे दुर्ग विधायक का घेराव किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता महिला समृद्धि बाजार, सिविल लाइन, गौरव पथ, दुर्ग में इकट्‌ठा होंगे। यहां से एकत्र होकर दुर्ग विधायक निवास का घेराव किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी...

Prostitution racket exposed क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने...

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...