छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: आम तोड़ने निकले दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर… ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे बच्चे… मौके पर ही मौत, 6 किलोमीटर दूर लावारिश हालत में मिली कार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा हो गया है। आम तोड़ने निकले दो बच्चों को कार ने ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे। ठोकर से दोनो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने चाम्पा-कोरबा मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर लोगो को समझाईश दे कर जाम खत्म करवाया। वही ठोकर मारने वाली कार घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर लावारिश हालत में मिली है।

जानकारी के मुताबिक, चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार का बोनट भी अंदर दब गया और नंबर प्लेट भी टूटकर वहीं गिर गई। घटना का पता चलते ही डेरे के सारे लोग सड़क पर एकत्र हो गए। उन्होंने जांजगीर-कोरबा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के मनाने के लिए प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। काफी समझाइश के बाद डेरे के लोग माने और करीब एक घंटे बाद जाम खत्म किया।

कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही कोरबा के उरगा थाने को सूचना दी। इस पर कोरबा पुलिस ने घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर सड़क पर खड़ी कार को बरामद किया। उसके बोनट के ऊपर का हिस्सा भी दबा हुआ था, ऐसे में आशंका है कि टक्कर के बाद बच्चे उछलकर उस पर गिरे होगे। अब कार चालक और उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...