एक पत्नी के दो दावेदार: एक महिला के दो पति सामने आने से थाने में 6 घंटे तक हुई लड़ाई, माजरा सुन पुलिस भी चौंकी, पढ़िए फिर कैसे हुआ फैसला

एक महिला के दो पति सामने आने से थाने में 6 घंटे तक हुई लड़ाई

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर चौकी की पुलिस उस समय असहज हो गई, जब एक युवती पर दो लोगों ने दावा कर दिया. कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पिंकी को लेकर दो युवक आपस में पुलिस चौकी के अंदर ही उलझ गए. जालौन निवासी एक युवक ने पिंकी नाम की युवती पर अपना दावा करते हुए कहा कि झांसी में एक साल पहले एक शादी सम्मेलन में उसकी शादी हुई थी, लिहाजा वो उसकी पत्नी है. वहीं पुलिस चौकी में मौजूद मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले दूसरे युवक ने दावा करते हुए कहा कि पिंकी अब उसकी पत्नी है. दूसरे युवक ने दावा किया कि पिंकी से कोर्ट मैरिज हुई है. एक युवती पर दो लोगों के दावेदारी से रानीपुर चौकी इंचार्ज भी परेशान हो गए.

तकरीबन 6 घंटे तक पिंकी के लिए उसके दो पति आपस में लड़ते झगड़ते रहे. रानीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज भी इस फैसले को नहीं ले पाए कि आखिर पिंकी किसकी पत्नी है. मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने फौरी तौर पर फिलहाल पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया है. पहले पति ने अपनी शिकायत रानीपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

उधर पिंकी का कहना है कि उसका पहला पति उसके पास शराब के नशे में आकर मारपीट करता था. एक साल तक पति की प्रताड़ना बर्दाश्त की. जब हालात बेकाबू होने लगे तो पहले पति को छोड़ने का फैसला लेकर रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ही रहने वाले एक दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज करनी पड़ी. पिंकी का यह भी कहना है कि वह बालिग़ है अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. पिंकी की मंशा को भांपते हुए पुलिस ने भी बिना देर किए पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया और पहले पति को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे जेल भेज दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...