CG में जिंदा जले दो दोस्त : भिड़ंत के बाद कार के ऊपर पलटा ट्रक, फ्यूल टैंक फटने से दोनों वाहनों में लगी आग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर कोरबा जिले के लमना के पास कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक कार के ही ऊपर पलट गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कार सवार दो युवक जिंदा जल गए। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 से 3.15 बजे के बीच हुआ। अंबिकापुर निवासी शिवम सिंह (25 साल) और पेट्रोल पंप के संचालक विकास भगत (26 साल) कोरबा से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार लमना के पास ट्रेलर को ओवरटेक कर आगे बढ़ी और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने कार को दाएं की तरफ मोड़ दिया और कार सड़क के नीचे उतर गई, लेकिन ट्रक भी कार के ऊपर ही पलट गया। हादसे में किसी एक वाहन का फ्यूल टैंक फट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक के नीचे दबे कार सवार युवक शिवम सिंह और विकास भगत जिंदा जल गए।

डायल-112 की टीम और आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रक के चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया।

कोरबा से लौट रहे थे दोनों दोस्त

हादसे में मारे गए शिवम सिंह और विकास भगत दोनों दोस्त थे। विकास भगत का चठिरमा में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पंप के सिलसिले में ही वे शिवम सिंह की कार से​​​​​​​ कोरबा इंडियन ऑयल के डिपो आए थे। दोपहर में दोनों वापस आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। अंबिकापुर से उनके परिजन और दोस्त भी घटना स्थल पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...