CG News: सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय विकास और ढाई वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों भाई रात में खाना खाने के बाद घर में खटिया पर सो रहे थे। देर रात जहरीले सांप ने दो भाइयों को डस लिया। दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद परिजनों ने सांप को भागने नहीं दिया और लोहे की कढ़ाई से ढककर घर में ही बंधक बना लिया। बाद में इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

मृतक विकास कक्षा चौथी का छात्र था, जबकि विक्रांत आंगनबाड़ी में दर्ज था। एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...