दुर्ग में दो मासूम बहनों से दरिंदगी, आरोपी खेलने के बहाने बुलाकर करता था दुष्कर्म

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगी मासूम बहनों के साथ पिछले चार महीनों से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था. इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित बच्चियों के पड़ोस में रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का है.

खेलने के बहाने करता था दरिंदगी
भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़का मासूम बच्चियों को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाता था और वहां उनके साथ इस दरिंदगी को अंजाम देता था. डरी-सहमी बच्चियां खौफ के कारण चुप रहीं. लेकिन अचानक एक बच्ची के प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द होने के बाद माता-पिता को पूरी सच्चाई का पता चला और इस घिनौने राज का पर्दाफाश हुआ.

पिता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित पिता ने बिना वक्त गंवाए तुरंत छावनी थाने में दोनों बच्चियों के लिए दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस रात करीब 1 बजे दोनों बच्चियों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर पहुंची. इस दर्दनाक स्थिति में भी मासूम बच्चियों की मनोदशा ठीक रहे और वे डॉक्टर या अस्पताल के माहौल से डरे नहीं, इसलिए बेबस पिता अपने साथ गुब्बारा और चॉकलेट लेकर अस्पताल पहुंचा था, जो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर देने वाला दृश्य था.

आरोपी नाबालिग पुलिस की हिरासत में
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें सभी कानूनी और विधिवत कार्रवाई की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...