छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे: बिलासपुर से दुर्ग आ रही यात्री बस खड़ी ट्रक से जा टकराई, 20 से ज्यादा घायल; इधर बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत, एक ही बाइक पर थे 5 लोग सवार

बिलासपुर, कोरबा। छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे हुए है। जिसमे कुल 20 से ज्यादा लोग घायल और 3 लोगो की मौत हो गई है। पहला हादसा बिलासपुर में बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली यात्री बस का हुआ है। ड्राइवर को झपकी आने के कारण यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई। हादसे में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में सवार 22 यात्री घायल हैं और चार को गंभीर अवस्था में सिम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग रोडवेज की बस जशपुर जिले के बगीचा से दुर्ग तक चलती है। बस रोज की तरह रविवार की रात बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली थी। घटना रात करीब 3:30 बजे की है। बस बिलासपुर से निकलकर हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के 200 मीटर पहले पहुंची थी तभी नेशनल हाईवे में किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल बिल्हा और सरगांव के अस्पताल पहुंचाया गया। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और परिजन को भी सूचित किया जा रहा है।

दूसरा हादसा कोरबा में हुआ है
जिले में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 साल, पुत्री सोनिया उम्र छह साल, ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था।

गुरसिया-जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। बोलेरो का रंग सफेद बताया जा रहा है। जबकि राजा मरपच्ची दुपहिया गाड़ी से परिवार के साथ जा रहा था। राजा गोवा में काम करता था। नवरात्रि में अपने घर बाला खुज्जीपारा पहुंचा था। ससुराल में पत्नी और बच्चों को छोड़ने के बाद राजा को गोवा लौटना था।

घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बाइक पर राजा मरपच्ची अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्ते में भाई कृष्ण कुमार को बैठाकर अपने ससुराल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। कृष्ण कुमार पसान थानांतर्गत ग्राम सिंदुरगढ़ का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग