छत्तीसगढ़ में 1 महिला नक्सली समेत दो ढेर: पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी… दोनों के शव और हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए है। सुरक्षाबलों ने दोनों के शव और मौके से हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में मद्देड़ एरिया कमेटी के नसकि की मौजूद है। इसके बाद बीजापुर से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आज सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर महिला माओवादी मनीला है। ये DVCM कैडर की है। इसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने...

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू...

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...

रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...