CG में दो नई नगर पालिका: मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, राजपत्र में प्रकाशित

CG

रायपुर। राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी।

जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं।

अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मंागी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड, सोशल...

My girlfriend is responsible for my death जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर आत्महत्या कर ली। इसकी...

CG – एक्शन में ACB: कार्यपालन अभियंता 2 लाख...

एक्शन में ACB जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। कार्यपालन अभियंता...

बालोद में स्थित पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल...

बालोद। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश एवं दुनिया में सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड...

सोसाइटियों में खाद और बीज की किल्लत, प्रदेशभर में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खाद, बीज की कमी को लेकर कांग्रेस 25 जून से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन...