CG – मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में कहा – GF ने रेप में फंसाने की धमकी दी; साथ ही रायपुर बुलाकर जबरन वसूले 15,000

My girlfriend is responsible for my death

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी की फंदे से उतारा कर पीएम के भेज दिया गया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार गर्लफ्रेंड को बताया है। साथ ही प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। ग्राम पोछा निवासी गोपी दास महंत बीते गुरूवार से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाना बलौदा में दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह बकरी चराने वाले ग्रामीणों ने युवक की लाश गांव के एक पेड़ पर लटकी देखी।

दरअसल, गोपी दास महंत 19 जून की दोपहर 1:30 बजे से लापता था। परिजनों ने उसे फोन किया, आसपास खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन न फोन उठाया और न कहीं पता चला। इसके बाद परिजनों ने बलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान गोपी के बुआ के बेटे मुक्तवन महंत ने बताया कि दूसरे दिन सुबह एक ग्रामीण ने बकरी चराते समय पेड़ पर लटका शव देखा। इसके बाद उसने गांव में आकर जानकारी दी। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मरने से पहले युवक ने Stylish_star_mahant नाम की आईडी पर लिखा कि…मैं गोपी दास महंत ग्राम पोंछ का रहने वाला हूं और मेरे मरने का मुख्य कारण मेरी गर्लफ्रेंड सीमा महंत है। पिता का नाम फूलदास है, ग्राम तरदा जिला कोरबा। मैं पिछले 4 साल से इन लोगों का दुख झेलता आ रहा हूं, लेकिन अब बर्दाश्त के बाहर है।

आज 13-06-25 को मुझे मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15000 पैसे ले लिए और मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी और साथ में अपने दोस्तों को बुलाया था, विनिता और रूपेश….लास्ट में यही बोलूंगा मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा। पोस्ट पर एक युवती की फोटो भी है, उसी के ऊपर लिखा गया है।

मामले में एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखे गए सुसाइड नोट को लेकर भी जांच हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...