“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस की 15 सदस्यीय टीम दुर्ग पहुंची: छत्तीसगढ़ पुलिस की भी एक टीम गई है गुजरात… विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना उदेश्य; दुर्ग IG ने किया ब्रीफ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों गुजरात की 15 सदस्यीय पुलिस टीम दौरे पर है, जो भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ आई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना है, जिससे आपसी समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम भी गुजरात दौरे पर गई हुई है। दुर्ग रेंज IG राम गोपाल गर्ग ने मीटिंग लेकर सभी को ब्रीफ किया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार, गुजरात पुलिस से आए 1 निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों की टीम को पहले दिन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, दुर्ग रेंज का दौरा कराया गया और कार्य संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक पनिक राम कुजूर द्वारा गुजरात पुलिस के समस्त जवानों को कार्यालय के दैनिक कार्यों और विभिन्न शाखाओं के कार्य संचालन की जानकारी दी गई।

इस दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात से आए पुलिसकर्मियों को यह भी जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में लोग कैसे रहते हैं, पुलिस की वर्दी कैसी होती है, और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं। आगामी दिनों में गुजरात पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के कार्यों को समझने के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा करेगी। यह दौरा न केवल पुलिसिंग के अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि दोनों राज्यों की संस्कृतियों और कार्यशैली के बीच बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...