रविवार को दुर्ग आ रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान… कलेक्टर चौधरी और SP शुक्ला ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण; पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस रविवार छत्तीसगढ़ आ रहे है। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान का आगामी रविवार 29 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास और यहां आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जे.आर.डी. झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान का मौका मुआयना किया।

इस दौरान कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर चौधरी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लेने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट पहल को साझा किये जाने तथा हितग्राहियों से संवाद हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्री मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभाग के अधिकारीगण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व आम जनता उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...