छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह; लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन… जनसभा के साथ बैठक भी, बिलासपुर दौरा रद्द, कांग्रेस ने क्या कहा…?

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंच गए है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आत्मीय स्वागत किया। वे जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। इससे पहले शाह कोंडागाव में लोकसभा और क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। शाह इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह का फोकस बस्तर, कांकेर, महासमुंद जैसी लोकसभा सीटों पर रहेगा। शाह का बिलासपुर दौरा रद्द हो गया है। यहां वे प्रभारियों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करने वाले थे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, अमित शाह सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.5 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पार्टी के बड़े नेता उनकी अगुवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। कोंडागांव में दोपहर एक से दो बजे तक बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे कोंडागांव से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर में रायपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। शाम 6.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

बिलासपुर दौरा रद्द
शाह के दौरे से एक दिन पहले बिलासपुर दौरा रद्द होने से कांग्रेस हमलावर है। यहां शाह बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह अगर सम्मेलन में जाते तो लोग उनसे 10 साल का हिसाब मांगते, इसलिए डरकर कार्यक्रम में जाना कैंसिल कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...