CG में अनोखा मामला : मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से कराई दूसरी शादी, फिर ठगे लाखों रुपए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से दूसरी शादी कराकर लाखों रुपए ठग लिए और दोनों पति पत्नी फरार हो गए। मूल रूप से शिवरीनारायण की रहने वाली पीड़िता दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दमयंती ने जुलाई 2024 में अमेरी की रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में अपना रिश्ता दर्ज करवाया था। भरोसा था कि सही जीवनसाथी मिलेगा, लेकिन उसे क्या पता था कि वो खुद एक चाल में फंस रही है।

पहले भेजे कुछ लड़कों के प्रोफाइल, फिर भेजा पति का प्रोफाइल
शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के बायोडाटा भेजे, लेकिन दमयंती को कोई पसंद नहीं आया। इसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का निवासी है। दमयंती को संजय पसंद आया और उसने शादी के लिए हाँ कर दी।

गिरौदपुरी में कराई गई शादी, फिर 11 महीने साथ रहा युवक
शादी गिरौदपुरी धाम में कराई गई। इसके बाद संजय युवती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक साथ रहा। फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। इसी दौरान दमयंती ने एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

धीरे-धीरे वसूले 7 लाख, युवती के पैसे से खरीदी कार
शादी के बाद संजय ने परिवार की तबीयत और निजी परेशानियों का हवाला देकर धीरे-धीरे दमयंती से 7 लाख रुपए ले लिए। कार भी उसी के पैसों से खरीदी गई। फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया। कार छोड़कर भाग निकला ताकि पकड़ा न जाए।

गायब होने के बाद सामने आई सच्चाई

जब संजय लापता हुआ, तब दमयंती ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि चित्रा चौधरी, जिससे उसने रिश्ता कराया था, वही संजय की पहली पत्नी है। यही नहीं, शादी के बाद चित्रा खुद हरियाणा तक उसे लेने भी गई थी। दमयंती की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपी चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने जनता से की...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से भेंट मुलाक़ात की।...

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

CG – Sex Racket का खुलासा: पुलिस ने दबिश...

Sex racket exposed रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां के पुरानी बस्ती थाना पुलिस...

CG में अधिकारी ने पत्नी से तलाक लिए बिना...

जांजगीर। जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी बेटी की उम्र की युवती से विवाह करना...

ट्रेंडिंग