CG – Sex Racket का खुलासा: पुलिस ने दबिश देकर तीन लड़की और महिला दलाल को दबोचा… कई आपत्तिजनक सामान बरामद… काम दिलाने के नाम पर रायपुर बुलाकर करवा रही थी देह व्यापार

Sex racket exposed

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां के पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर महिला दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नए और इस्तेमाल किये हुए कंडोम के साथ ही 15 सौ कैश जब्त किया है। वहीं मामले में सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोगों के द्वारा देह व्यापार करवाया जा रहा है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पुरानी बस्ती पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक पॉइंटर नियुक्त किया। पॉइंटर को ग्राहक बनाकर इटालिया हाउस भेजा गया। पॉइंटर जैसे ही इटालिया हाउस पहुंचा तो उसकी मुलाकात महिला दलाल उषा खरें से हुई। उषा ने तीन लड़कियों की फोटो दिखाई और 1500 में सौदा किया। रेट तय होने के बाद पॉइंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को इशारे से हाउस के अंदर बुलाया। पुलिस को घर के अंदर आते देख वहां मौजूद लड़कियां भागने की कोशिश करने लगी।

महिला पुलिस ने इन लड़कियों को दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया कि उषा खरें द्वारा काम दिलाने के नाम पर रायपुर लेकर आई थी। यहां पर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने नगदी 1500 और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। आरोपीगण डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही : छुट्टी के बाद...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने...

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...