छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विवाह का मुहूर्त था 20 अप्रैल को… दुल्हन बीमार हुई तो दूल्हा बारात लेकर पंहुचा अस्पताल… वहीं निभाईं रस्में, डॉक्टर-मरीजों के बीच लिए 7 फेरे, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विवाह का मुहूर्त था 20 अप्रैल को… दुल्हन बीमार हुई तो दूल्हा बारात लेकर पंहुचा अस्पताल… वहीं निभाईं रस्में, डॉक्टर-मरीजों के बीच लिए 7 फेरे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। दुल्हन अस्पताल में भर्ती है और वर उसे लेने दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया। खास बात ये हुई कि, अस्पताल प्रबंधन ने भी शादी की रस्मों को पूरी करने की तैयारी की और बीमार दुल्हन के स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए विवाह का रस्म पूरा करवाया और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले बैजलपुर गांव की रश्मि महंत की सक्ति जिले के परसाडीह गांव के राज दास के साथ रिश्ता तय हुआ। परिवार वालों ने मिलकर 20 अप्रैल को शादी का मुहूर्त निकला था। मगर शादी से कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर लड़की को शहर के श्री नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच करने पर पता चला कि रश्मि की बड़ी आंत में छेद है, उसका ऑपरेशन कराना जरूरी है। डॉक्टरों ने कहा कि समय रहते यदि इलाज नहीं करवाया जाता है तो लड़की को दिक्कत हो सकती है।

इसके बाद लड़के वालों ने ही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑपरेशन कराने का फैसला लिया था। इसके कुछ दिन बाद रश्मि का ऑपरेशन हुआ।ऑपरेशन के बाद से युवती अस्पताल में भर्ती है। उधर, परिजनों ने तय तारीख में ही शादी करने का फैसला किया। फिर गुरुवार को ही दूल्हा बारात लेकर अस्पताल ही पहुंच गया। यहीं पर पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई।

परिजनों ने बताया कि हमने तारीख तय कर ली थी। तारीख आगे नहीं बढ़ा सकते थे। इसलिए हमने ऐसा किया है। इस पूरे काम में अस्पताल प्रबंधन ने भी काफी सहयोग किया है। बताया गया है कि रश्मि घर पर ही रहती है। वहीं दूल्हा पिता के साथ खेती किसानी का काम करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

जांजगीर। जिला पंचायत में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने रेप और धमकी देने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है।...

भारतमाला परियोजना में धांधली : आरोपी 6 अफसर फरार,...

रायपुर। भारतमाला परियोजना में धांधली कर भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के मामले में निलंबित आरोपी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत तीन पटवारी फरार चल...

जशपुर को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने की...

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे के दौरान जिले को विकास की नई सौगातें मिलीं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे के दौरान...

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव नियुक्त: रिसाली आगमन...

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम रिसाली आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोनेश बंछोर और किरण...