वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने CM और राज्यपाल को लिखा पत्र: बोले – जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र

भिलाई नगर। लगभग तीन दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त, भिलाई में गोलीकांड बाद 4 महीने से फरार कुख्यात बदमाश अमित जोश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली दुर्ग पुलिस टीम को सम्मानित करने और टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नत करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है। MLA सेन ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ एसीसीयू टीम ने इस अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया वह सम्मान की हकदार होने के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने आसामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश और कानून व्यवस्था तथा वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है। बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह लगातार गोलियां बरसाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। पुलिस टीम ने डंट कर सामना करते हुए अमित जोश को 3 गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई। अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 35 हजार का इनाम भी था। भिलाई का कुख्यात बदमाश अमित किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे।

MLA सेन ने अमित जोश एनकाउंटर में शामिल दुर्ग पुलिस की टीम को राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ ही पदोन्नत भी करना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस का मनोबल और भी मजबूत हो और ऐसे अपराधियों का अपनी जान पर खेल कर सामना करने वाले जांबाज पुलिस कर्मी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को तोड़ने इसी वीरता और उत्साह से कार्य करते रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...