दुर्ग-अंजोरा टोल नाके पर हुई तोड़फोड़: CG 07 पासिंग वाहनों को‌ टोल फ्री की है बड़ी मांग… कांग्रेसी कर रहे जबरदस्त प्रदर्शन; “भिलाई TiMES” ने उठाया था ये मुद्दा

दुर्ग-भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग के अंजोरा टोल प्लाजा से निकल कर आ रही है। जहाँ CG 07 पासिंग वाहनों को‌ टोल फ्री करने की बड़ी मांग को लेकर कांग्रेस जा जंगी प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान तोड़फ़ोड़ का वीडियो सामने आया है। आपको बता दें “भिलाई TiMES” ने इस मुद्दे को उठाया था।

देखिये वीडियो :-

सीजी 07 पासिंग वाहनों को छूट नहीं मिलने से नाराज लोग आज प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, दुर्ग-अंजोरा बायपास में स्थानीय और सीजी 07 पासिंग वाहन संचालकों से भी टैक्स लिया जाता है। “भिलाई TIMES” ने इसकी रिपोर्टिंग कर बताया था कि आखिर 07 वाहनों से टोल टैक्स क्यों लिया जा रहा है…?

अब इस मसले पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि, सीजी 07 वाहन चालकों से टोल टैक्स क्यों लिया जा रहा है…? यह खुलेआम वसूली है। हम इसका विरोध करते हैं। टोल टैक्स मैनेजमेंट को चाहिए कि स्थानीय वाहनों और जिलेवासियों के वाहन को टोल फ्री किया जाए। आज इसी बात को लेकर हम विरोध कर रहे हैं। सभी भिलाइयंस से आह्वान है कि शाम 6 बजे दुर्ग-अंजोरा टोल नाका पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...

भिलाई में खुले में संचालित चिकन-मटन दुकानों को हटाने...

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को *भिलाई नगर निगम के जोन क्रमांक 01 के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया,...

रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज...

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह...

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...