विभाष ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, बेहतर कार्य के लिए दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

रायगढ़। जिले के चर्चित और जुझारु युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को राजधानी दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वरा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला। जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात रेजीडेंसी में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया में रायगढ़ जिले के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को सामाजिक कार्य और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए दिया गया।

यह सम्मान विभाष को सामाजिक कार्य और कोविड कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत के समय उनके घरों तक पहुंचकर देवदूत बनकर बेहतर कार्य के लिए मिला है। विभाष सिंह ठाकुर आंदोलनकारी नेता के रूप में रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं। बड़े से बड़े आंदोलन हो या फिर बड़ी रैली प्रदर्शनों में इनकी भूमिका देखते ही बनती है। विभाष के इन्हीं कार्यों के चलते दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला है। रायगढ़ के युवा विभाष को यह सम्मान रायगढ़ के लिए गौरव की बात है।

कोविड में मसीहा के रूप में जाने गए विभाष

कोविड समय में विभाष सिंह ने संतरे के अलावा विटामिन सी का भी वितरण करवाया। कई महिला समूहों से मास्क बनवाकर मुफ्त में बटवाया। साथ ही हजारों लोगों के खाने का प्रबंध करवाया। रायगढ़ से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खाना पानी की मुफ्त व्यवस्था भी की थी, जिसके कारण उन्हें कोविड का मसीहा के रूप में भी जाना जाता है।

आंदोलनकारी नेता भी है विभाष

औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ जिले में स्थापित कंपनियों में अपनी जमीन गंवाने के बावजूद रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने वाले युवाओं के लिए समय-समय पर युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर आंदोलन का रूख अख्तियार करके उन्हें रोजगार दिलाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...